नाहन: हरिपुर मोहल्ला में मौजूद मस्जिद में आज सर्वसम्मति से मोहम्मद रफी को मोहतमीम का पद सौंपा गया।.. यहां चुनाव में जकी अंसारी का नाम भी आया था। लेकिन उन्होंने आज अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद मोहम्मद रफी को सर्वसम्मति से मोहतमीम का पद सौंपा गया है।… इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष बॉबी अहमद व कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे
Author: Ajay Dhiman
नाहन: अंतर राज्य नाहन बस स्टैंड का टेलीफोन नंबर.. 01702-22 25 12 पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है। जिसके कारण लोगों को बस संबंधित जानकारी लेने में परेशानी आ रही है।… नाहन बस स्टैंड फोन करने वाले व्यक्ति श्यामलाल ने बताया कि वह सुबह से यहां फोन कर रहे हैं लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा है फोन पर घंटी बज रही है।… उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में बैठे कर्मचारी भी टेलीफोन को लेकर गंभीर नहीं है।.. शायद वह अभी फोन उठाने से बचना चाहते है। क्षेत्रीय प्रभारी रामदयाल ने बताया कि टेलीफोन को ठीक किया जाएगा।
नाहन: सिरमौर पुलिस की टीम ने पांवटा साहिब के तारुवाला में एक व्यक्ति के कब्जे से 2.119 किलोग्राम भूक्की की बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने राहिल खान निवासी तारुवाला के पास से 2. 119 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत तालो गांव में एक 64 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीली चीज खा ली थी। जिसे पिछले कल वीरवार को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था,जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया।. मिली ताजा जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की तबीयत ठीक है।.. जानकारी के अनुसार जयपाल उम्र 64 वर्ष निवासी तालो की वीरवार सुबह तबियत बिगड़ गई थी।.. जिसे नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जयपाल की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पुलिस को मौके पर बुलाया।… पुलिस ने जयपाल के परिजनों के बयांन लिए जिसमें उन्होंने कहा कि वीरवार को रात को शादी…
नाहन : पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने नारीवाला में चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। जानकारी के अनुसार ने नारीवाला में जी लेबोरेट के पास लगते नाला के पास बंता राम निवासी गांव व डाकघर निहालगढ़, पांवटा साहिब, अहमदनूर, निवासी पकड़िया हकीम, डाकघर बेहटा, जिला शाहजांहपुर, यू.पी. हाल किरायेदार पांवटा साहिब लालता प्रसाद, निवासी गांव छैदवी पतिया, तह. व थाना मझघई, जिला लखीमपुर खिरी, हाल किरायेदार पांवटा साहिब दिनेश कुमार, निवासी गाव व डा. मिल्लाह, तह शिलाई, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है। मौका पर ताश के पते के साथ करसी नोट भी बरामद किये गये…
… नाहन: थाना माजरा की पुलिस टीम ने संतोषगढ़ में व्यक्ति की गौ शाला से 144 शराब देसी शराब व 12 बोतल बियर की बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अंकुश निवासी सूरजपुर, पुरुवाला की गौशाला में तलाशी के दौरान 13 पेटी शराब बरामद हुई। चैक करने पर 05 पेटी शराब देसी मार्का VRV देशी संतरा “For Sale in Himachal only” लिखा है प्रत्येक 750 ml बोतल काँच प्रत्येक पेटी में 12 बोतल शराब कुल 60 बोतलें, 06 पेटी शराब देसी मार्का संतरा बोतल 750 ml प्लास्टिक प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल 72 बोतल, एक पेटी शराब…
नाहन: संगड़ाह पुलिस ने भलाड़ गांव में एक महिला से 96.72 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर बिंदी देवी निवासी भलाड़ के घर पर छापा मार कर उसके घर में एक लिफाफे में से 96.72 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नाहन। एनएसयुआई ने आज युवाओ की आवाज दबाने और सोनम वांगचुक जैसी शख्सियत के खिलाफ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनम वांगचुक जिन्होंने देश के लिए हमेशा अपना योगदान दिया है और देश का नाम रोशन किया है उनको गिरफ्तार करना तथा उनपर राष्ट्र विरोधी मुकदमा लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे देश में केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और जनता की आवाज को कुचलने का काम कर रही है। इस धरना प्रदर्शन में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
नाहन: डॉ वाईएस मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब एक माह से जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल बन रहे। जिसके कारण लोग परेशान है। यहां बताया गया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले .डिलिंग हेंड छुट्टी पर है। जिसके चलते जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं।.. मेडिकल कॉलेज में रोज लोग आते हैं और बैरंग वापस लौट जाते हैं। स्थानीय लोगों में केवल राम, अनिल कुमार, प्रताप सिंह ने बताया कि अगर एक डीलिंग हैंड छुट्टी पर है तो किसी और को चार्ज दिया जा सकता है जो यह कार्य कर सकता है। … नीलम कुमारी ने कि 6 सितंबर…
नाहन: सिरमौर पुलिस की टीम ने साहिब के बातापुल समीप एक व्यक्ति के पास से 2. 490 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बतापुल के पास बबलु निवासी गांव बंगाला बस्सी भांटावाली पांवटा साहिब जो अपनी मोटर साईकल न0 HR02AA-2478 स्पलेण्डर पर सवार होकर कर बह रा ल से पांव टा साहिब कि और आ रहा था। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके प्लास्टिक के बैग मे 2.490 कि0ग्रा0 गांजा बरामद किया । इसमें आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।….
