… नाहन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया|जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) डॉक्टर हिमेंद्र सिंह बाली जी एवं विशेष अतिथि जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) श्री राजीव ठाकुर जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया | दोनों ही उपनिदेशकों ने सभी प्रतिभागी बालकों को अपना शुभ आशीष दिया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की |उन्होंने बताया कि कला उत्सव प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी भारतीय कला एवं सांस्कृतिक विविधता को संजीव रखा जा सकता है| और…
Author: Ajay Dhiman
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन के अंतर्गत रामाधोन पंचायत में सोमवार रात्रि पालतू कुत्ते जेम ने तेंदुए से मुकाबला कर उसे भगाया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि 8 बजे तेदूए ने अनिल ठाकुर के घर में दस्तक दी।.. इस बीच तेंदुए ने कुत्ते जेम पर हमला किया और जेम व तेंदुए के बीच काफी लड़ाई हुई। लड़ाई के दौरान तेंदुआ व जेम काफी आगे तक निकल गए। इस बीच तेंदुआ भाग गया और जेम घायल अवस्था में वापस आया।…. अनिल ठाकुर अपने कुत्ते के सकुशल बचने व उसकी बहादुरी से अति प्रसन्न है।.. जेम के गले में काफी चोट आई है…
नाहन: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के समन्वय से सिरमौर जिला में आज से आरंभ हुए आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 फोक मीडिया विशेष जागरूकता अभियान तथा अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आज उप मंडल नाहन के पंचायत भवन नाहन और सैन की सेर, उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट तथा द्राविल, उपमंडल संगडाह की तहसील हरीपुरधार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवाई व भंगायणी मंदिर तथा उप मंडल पच्छाद के नारग बस स्टैंड़ व वासनी बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम के दौरान गीत -संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से…
नाहन: तहसीलदार ददाहु जय सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला, 2025 के लिए मेला मैदान रेणुका जी में दुकानों व वाणिज्यिक कार्य हेतु प्लाटों की खुली नीलामी 23 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 11 बजे मेला मैदान में की जाएगी। उन्होंने बताया कि सफल बोलीदाता को प्लॉट का निर्धारित शुल्क एकमुश्त जमा करवाना होगा। आबंटित दुकानदार को अपना आधार कार्ड/स्थाई पते से संबंधित दस्तावेजों की प्रति मौका पर जमा करवानी होगी।
नाहन: स्थानीय निवासी युवा राकेश पाहवा को अनुसूचित जाति मोर्चा धारटीधार नाहन मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।.. नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश पाहवा ने अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल का अभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवार उन्हें सौंपी गई है उसे हुए बेखू बी निभाएंगे।
… नाहन: शहर के युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज शहर की सड़कों की खस्ता हालत को लेकर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा से मिला। युवाओं ने सहायक आयुक्त को बताया कि सड़कों की हालत बहुत खराब है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश आने से उनमें पानी इकट्ठा हो जाता है जिसके कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। उन्होंने शहर की खस्ता हाल सड़कों को दुरुस्त करवाने की मांग की। इस प्रतिनिधि मंडल में निखिल सिंह सोढ़ा, वंश शर्मा, समीर त्यागी, भूपेश, रजनीश, केशव आदि युवा शामिल थे।
नाहन: माजरा पुलिस ने काशी चिट्टे के मामले में एक भाई और बहन को 14 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने माजारा के तहत कांशीपुर में फुरकाना निवासी गांव भगवानपुर डा० पुरुवाला कांशीपुर तह० पांवटा साहिब अपने भाई आसिफ पुत्र समीम निवासी गांव व डा0 खिजराबाद तह० छछरौली, जिला यमुनानगर हरियाणा के साथ गिरफ्तार किया है। यह महिला अपने भाई के साथ मिलकर कांशीपुर में अपने किराये के मकान में नशा बेचने का कारोबार करती है। पुलिस ने दोनों भाई बहनों को 14 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है।
… नाहन: रामाधोन पंचायत के अंतर्गत कन्योंन गांव में शुक्रवार मध्य रात्रि एक युवक की सड़क में पार्क स्कूटी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार शुभम ठाकुर निवासी कन्योंन की स्कूटी Hp 71 4837 चोरी हो गई है।… शुभम के मुताबिक के उसकी स्कूटी घर के समीप सड़क में पार्क थी जहां से वह चोरी हुई है। शुभम को स्कूटी चोरी होने का पता सुबह ही चला। शुभम ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
नाहन: रामाधोन पंचायत के अंतर्गत कन्योंन गांव में वीरवार मध्य रात्रि एक युवक की सड़क में पार्क स्कूटी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार शुभम ठाकुर निवासी कन्योंन की स्कूटी Hp 71 4837 चोरी हो गई है।… शुभम के मुताबिक के उसकी स्कूटी घर के समीप सड़क में पार्क थी जहां से वह चोरी हुई है। शुभम को इस बारे में सुबह ही पता चला। शुभम ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
नाहन: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति देश और प्रदेश में बढ़ रहे महिला हिंसा के मामलों पर गम्भीर चिंता व्यक्त करती हैं हाल ही में कुल्लू के सैंज में तथा सोलन में हुए युवती के साथ यौन हिंसा ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है देश व प्रदेश में आज महिलाएं तथा युवतियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है बहुत ही ज्यादा दुःखद और चिंताजनक बात तब हो जाती है जब समाज में डाक्टरी जैसा पैशा करने वाले लोग इतने गिरी हुई हरकतें करने लग जाएं तथा सामाजिक संगठनों आर एस एस व बजरंग दल में कार्य…
