नाहन::राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनार में आज एसएमसी का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सुरेश शर्मा को एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सचिव रामपाल को बनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य रामलाल शर्मा व पूर्व एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर व अभिभावक मौजूद रहे।
Author: Ajay Dhiman
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में चोरों ने बुधवार रात्रि को अमरपुर मोहल्ला स्थित कोऑपरेटिव बैंक के जिला कार्यालय के समीप पार्क एक महिला की स्कूटी चोरी हो गई है। महिला ने बारे पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। जानकारी के अनुसार अमरपुर मोहल्ला निवासी कौशल्या देवी की स्कूटी नंबर HP 71A2572 कोप रेटिव बैंक के जिला कार्यालय पास से चोरी हुई है। कौशल्या ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
नाहन: उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी में सदियों से आयोजित होने वाले बिशू मेला अंधेरी का समापन शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने किया। डीसी ने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं तथा सदियों पुरानी बिशू मेला परम्परा को कायम रखने के लिए सराहना भी की। मेले का शुभारंभ छड़ी यात्रा में शामिल होकर एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने किया था। परम्परा के अनुसार तीर-कमान के सांकेतिक युद्ध अथवा ठोडा नृत्य के साथ आखरी तीर चलने पर मेला सम्पन्न हुआ। मेले सांस्कृतिक संध्याओं में दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, वर्षा ठाकुर व अभिषेक ठाकुर आदि लोक कलाकारी…
नाहन : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14 वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में अपने फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज पटाखा फैक्ट्री, राजस्व ग्राम कुज्जी उप संपदा बक्शर, उपतहसील नारग जिला सिरमौर में आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियां जायज़ा लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 30 सदस्यीय टीम, कमांडिंग ऑफिसर बलजिंदर सिंह के नेतृत्व प्रभारी एवं निरीक्षक सहायक कमांडेंट एनडीआरएफ श्री संतोष कुमार इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन से संबंधित जन- जागरूकता, चर्चा, विचार विमर्श व महत्वपूर्ण आपदा संबंधी जानकारियां ली गईं। निदेशक मुकेश ने बताया कि राष्ट्रीय…
नाहन: प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने प्रदेश सरकार की शराब नीति को आड़े हाथों लेते हुए कहा हिमाचल प्रदेश सरकार को सुख सोमरस प्रोत्साहन योजना प्रारंभ करने की नौबत आ गई है। गत दिनों ठेकों की नीलामी ना होने की स्थिति में 250 से अधिक शराब के ठेकों को प्रदेश सरकार भिन्न निगमों व बोर्ड के माध्यम से चलवा रही है और कहीं मल्टीटास्क वर्कर, तो कहीं निगम और बोर्ड के चतुर श्रेणी कर्मचारी उन ठेकों पर सेल कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं ।सेल बढ़ाने की दृष्टि से अब सरकार ने उनको ₹10 प्रति बोतल प्रोत्साहन देने का फैसला किया…
नाहन: एसएफआई का राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस वैचारिक प्रशिक्षण शिविर में आने वाले तीन दिन में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जो शिक्षा का निजीकरण करते हुए और छात्रों के अधिकारों पर जो लगातार हमले किए जा रहे हैं उसके लिए आंदोलन की रणनीति तैयारी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार छात्र विरोधी निर्णय लेने का काम कर रही है जिसके कारण छात्रों को लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है जिसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। जहां…
नाहन: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, हिमाचल प्रदेश में छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और शिक्षा बोर्ड की लापरवाही के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का ऐलान करती है। शिक्षा बोर्ड की असंवेदनशीलता और अकर्मण्यता ने न केवल छात्रों को मानसिक प्रताड़ना दी है, बल्कि आत्महत्या जैसे कदम उठाने को भी विवश किया है। 17 मई को एक छात्रा ने गलत परिणाम आने पर आत्महत्या का प्रयास किया। 22 मई को वही छात्रा पास घोषित की गई,…
.नाहन: महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर NSUI इकाई नाहन के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की वीरता, साहस और स्वतंत्रता के प्रति उनके संघर्ष को याद किया गया। NSUI इकाई नाहन के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के विचारों और योगदान को सदा अमर रखने का संकल्प लिया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करने का प्रण लिया। इस अवसर पर NSUI इकाई नाहन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। इस उपलक्ष…
नाहन: हिमाचल प्रदेश में सेवाएं दे रही क्रस्ना लेब के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। इस स्थिति में उन्हें अपने घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो रहा है। हिमाचल में अधिकतर जगह लैब के कर्मचारी किराए के कमरे में रह रहे हैं। लैब के कर्मचारी न कमरे का किराया दे पा रहे है, और अपने खर्चों की अध्यगी भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें उधार में ही अपना गुजारा चलाना पड़ रहा है। . बता दे की प्रदेश सरकार द्वारा कंपनी को पिछले 1 साल से अदायगी नहीं की जा रही है जो…
नाहन: समग्र शिक्षा द्वारा एल ई पी (लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम) के तहत जिला सिरमौर में आधारभूत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन ओ सी आर शीट के माध्यम से कराया गया| जिला समन्वयक पूनम गुप्ता ने बताया कि आज की परीक्षा में छठी से 12वीं तक जिला सिरमौर के लगभग 55000 विद्यार्थियों ने भाग लिया| कक्षा छठी से दसवीं तक भाषा व और 11वीं 12वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी विषय का आधारभूत मूल्यांकन कराया गया| छठी से दसवीं तक 30 मई को विज्ञान और 31 मई को भाषा का आधारभूत मूल्यांकन कराया जाएगा| साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन का…
