….. नाहन: सिरमौर क्रिकेट कप 2026 मैं खिलाड़ियों का दमखम देखते ही बनता है। आज मुख्य तिथि के रूप में विजय ठाकुर अध्यक्ष रेणुका बांध संघर्ष समिति विशेष अतिथि परमजीत ठाकुर, राकेश,सुरेश ठाकुर,राजेश,अंकुश शर्मा, इत्यादि उपस्थित रहे पहला मैच कोणार्क ग्रुप व hp 79 हरिपुरधार के बीच खेला गया जिसमें कोणार्क ग्रुप टिम विजय रही दूसरा मैच एम बी एस सी तिलकपुर व रोलेक्स स्टार दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें रोलेक्स स्टार दिल्ली विजय रही तीसरा मैच हेंसी इलेवन व रेणुकाजी स्पोर्ट्स आजभोज के बीच खेला गया जिसमें रेणुकाजी स्पोर्ट्स आजभोज विजय रहे चौथ मैच पी आर सी मटीयाना…
Author: Ajay Dhiman
नाहन: एनएसयुआई के पूर्व में रहे जिलाध्यक्ष विपुल शर्मा शिलाई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने 5 विधानसभा अध्यक्षों की सूची निकाली है।..शिलाई विधानसभा से विपुल शर्मा को विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है विपुल शर्मा लगभग 12 वर्षो से कांग्रेस पार्टी के अग्रणीय संघठन NSUI में सक्रिय कार्यकर्यता के रूप में कार्य कर रहे है और आज पार्टी हाईकमान ने उन्हें युवा कांग्रेस में नई जिम्मेदारी सौंपी है ! विपुल शर्मा ने नाहन कॉलेज से 2013 से छात्र राजनीती की शुरुवात की और नाहन कॉलेज के अध्यक्ष भी रहे उसके…
…. नाहन: नाहन गुन्नू घाट चौंकी के प्रभारी सुरेश मेहता कि स्थानातरण से निराश पर नाहन के लोकल युवा व ग्रमीण क्षेत्र के युवा उनके पक्ष में पुलिस अधीक्षक सिरमौर से मिले और उनसे इस स्थानातरण को रद करने का आग्रह किया सुरेश मेहता एक अत्यंत शालीन, संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अफसर रहे हैं। उनके कार्यकाल में न केवल स्थानीय न युवाओं को बल्कि उन ग्रमीण युवाओं को भी विशेष सहयोग मिला, जो नाहन में रहकर नौकरी, व्यवसाय अथवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनका व्यवहार सहयोगात्मक, मार्गदर्शक एवं भरोसेमंद रहा, जिससे युवाओं में पुलिस प्रशासन के…
नाहन :भाजपा नेता एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि देशभर की छावनी परिषदों से जुड़े नागरिक क्षेत्रों को अलग कर निकटवर्ती नगर निकायों में विलय करने की प्रक्रिया को लेकर रक्षा मंत्रालय ने महत्वपूर्ण प्रगति की पुष्टि की है। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भेजे गए आधिकारिक पत्र के माध्यम से प्राप्त हुई है। सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि उन्होंने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत यह विषय उठाया था, जिसमें छावनी परिषदों के अधीन आने वाले नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर निकायों में शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया गया…
नाहन, 3 फरवरी। उपायुक्त कार्यालय, सभागार में आज विधायक अजय सोलंकी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें जिला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित जिला विकास अधिकारी द्विज गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के अंतर्गत 462 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि 238 व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण के तहत 22 कार्य प्रगति पर हैं तथा 38 कार्यों को स्वीकृति प्रदान…
… नाहन : नाहन थाना पुलिस की टीम ने नाहन- पांवटा साहिब एनएच में खजूरना में हुए दंगे के मामले में नाहन थाना पुलिस की टीम ने एक युवक जो की शंभू वाला का है उसको जबकि चार अन्य जो कि हरियाणा के रहने वाले हैं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने मुकेश ठाकुर उम्र 25 निवासी गांव रखनी, डा0 शम्भुवाला, विशाल उम्र 29 निवासी गांव जैदर, डा0 जैदरी तहसील व थाना छछरौली हरियाणा, आशिक उम्र 23 पुत्र निवासी गांव जैदर, डा0 जैदरी तहसील व थाना छछरौली, जिला यमुना नगर हरियाणा, साबीर उम्र 25 निवासी…
नाहन: नाहन पंचायत के गांव कोटडी का एक प्रतिनिधि मंडल आज जुड्डा से कोटडी की गांव की निर्माणधीन सड़क के कार्य को पूरा करवाने को लेकर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से मिला।.. प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण अभियंता को बताया कि पिछले कई महीनो से गांव की सड़क का कार्य नहीं हो पा रहा है जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।.. खासकर बरसात के मौसम में उक्त सड़क से गुजरना बड़ा मुश्किल है.। उधर अधीक्षक अभियंता ने बताया कि यह कार्य को लेकर विधायक से मीटिंग की जाएगी इसके बाद नाबार्ड से यह…
.. आज शिलाई में 12 फरवरी की प्रदेशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से सीटू से संबद्ध यूनियनों की संयुक्त आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता नीलम शर्मा एवं वीरेंद्र ठाकुर ने की। बैठक में सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार तथा किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया। विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड मजदूर वर्ग पर सीधा हमला हैं, जिनका उद्देश्य स्थायी रोजगार,…
नाहन: सिरमौर के संगडाह क्षेत्र की लाना पालर पंचायत में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का समापन बीते कल शनिवार को हुआ। समापन समारोह में समाजसेवी वीरेंद्र पुंडीर, राजेश शर्मा, अशोक ठाकुर तथा करमजीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्रिकेट क्लब लाना पालर के अध्यक्ष चेतन शर्मा एवं स्थानीय पंचायत प्रधान कृष्ण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पंजाहल और चढ़ना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पंझाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चढ़ना को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। आयोजक समिति द्वारा विजेता और…
नाहन: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता बालकृष्ण गोयल ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान कैदियों के मानवाधिकारों की स्थिति का जायजा लेने के लिए आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एक स्वायत्त विधिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य मानवाधिकार उल्लंघन की जांच करना, सुधार गृह का निरीक्षण करना और मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोग देश में मानवाधिकारों का प्रहरी है। उन्होंने कहा कि यह आयोग किसी भी अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करता है व…
