Author: Ajay Dhiman

नाहन: राज्य सहकारी बैंक शाखा जमटा द्वारा ग्राम थाना कसोगा में एक दिवसीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में शाखा प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा विभिन्न बचत व ऋण योजनाओं का तथा जीवन ज्योति,जीवन सुरक्षा बीमा / अटल पेशन योजना के बारे ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। इसी तरह साक्षरता शिविर मे डिजिटल फ्रॉड व धांधली से भी अवगत कराया। इस दौरान शिविर में अपना अकाउंट नंबर व ओटीपी शेयर ना करने की सलाह दी गई। शिविर में Re kyc तथा CKYC कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Read More

नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में बेतरतीब पार्किंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। पार्किंग ना होने का बहाना कर लोग हर कहीं अपनी गाड़ियां पार्क कर देते हैं जिससे आवाजाही अवरुद्ध हो जाती है।… शहर के लालटेन चौक, हॉस्पिटल राउंड, अमरपुर मोहल्ला, दिल्ली मोहल्ला, पुलिस कलोनी के समीप बेतरतीब तरीके से निजी वाहन पार्क रहते हैं। जिसके कारण स्कूल की बसे फंस जाती हैं और निकल नहीं पाती है।… पुलिस प्रशासन को शहर में बच्चों की तरीके से पार्क वाहनों पर कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।

Read More

नाहन : उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत कोटि धीमान की प्रधान इन्द्रा देवी को 6 माह तक बर्खास्त किया है। प्रधान को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाये जाने पर बर्खास्त किया गया है। प्रधान छह मास की अवधि के लिए पंचायत के किसी भी कार्य या कार्यवाहियों में भाग नहीं ले सकती है।

Read More

नाहन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश विवि में दिन प्रतिदिन बढ़ती SFI की गुंडागर्दी के खिलाफ महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया । विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर नाकामी। पिछले कुछ महीने से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में SFI के गुंडा तत्वों द्वारा लगातार हिंसक घटना को अंजाम दिया जा रहा है हम देखते हैं कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर पिछले 15 दिनों में तीन बार SFI वामपंथी गुंडों द्वारा ABVP के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला करने की कोशिश की गई विश्वविद्यालय में आम विद्यार्थियों को डराना धमकाना, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना विद्यार्थी परिषद…

Read More

नाहन। माजरा पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से 6 लीटर नजायज शराब बरामद की है जो उसने प्लास्टिक की तीन बोतलों में डाली हुई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने NH-07 से पीर बाबा सड़क गांव टोकियों जगंल में राकेश कुमार गांव टोकियों, डाकघर सैनवाला, पांवटा साहिब के पास मौजूद एक बोरे में से 03 प्लास्टिक बोतलें प्रत्येक 2/2 लीटर कुल 06 लीटर नाजायज कशीदशुदा कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Read More

नाहन: कच्चा टैंक पुलिस ने रविवार रात्रि जामिया गली में गुप्त सूचना के आधार स्थानीय एक व्यक्ति के कब्जे से 9 शराब की बोतल बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोहम्मद मेहताब निवासी जांबिया गली मकान नंबर 3246/10 के पास से कुल 9 देसी शराब की बोतल बरामद कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Read More

नाहन: अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 71 मामलो में 87 पीड़ित व्यक्तियों को 77 लाख 20 हजार रूपये की राहत राशी प्रदान कि गई। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने कहा कि राहत राशि पीड़ित व्यक्ति को नियमानुसार शीघ्र प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ किसी भी प्रकार के अत्याचार के मामलों को गंभीरतापूर्वक लेने की आवश्यकता…

Read More

नाहन। सिरमौर जिला सिरमौर टेबल टैनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय टेबल टैनिस टूर्नामेंट का आयोजन इनडोर स्टेडियम चंबा ग्राउंड में करवाया गया जिसमे विभिन्न श्रेणियों के मैच करवाए गए, जिसमे लगभग 30 से 40 बच्चो ने भाग लिया, प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सचिन सोलंकी मैनेजिंग डायरेक्टर वेस्टिन फार्मा और रितेश गोयल मैनेजिंग डायरेक्टर सिरमौर पैकर्स काला अंब के द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया, एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी कमलेश गुप्ता, अश्वनी ठाकुर, शिवानी अग्रवाल, किरण,संदीप कश्यप, टेबल टैनिस कोच मून चौधरी उपस्थित रहे। परिणाम…. गर्ल्स में अंडर 9 में विजेता आध्या उपविजेता परिशा, अंडर 11में परिशा…

Read More

नाहन: गुनूघाट में एक दुकानदार द्वारा एक महिला को छेड़कानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी है। जानकारी के अनुसार जब दुकानदार ने महिला के साथ छेड़खानी की तो उसकी छोटी बच्ची भी उसके साथ थी। पुलिस इस मामले तपतीश में जुट गई है।

Read More

….. नाहन: नाहन में आवारा कुत्तों व पालतू कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने के मामले बढ़ रहे हैं। रामकुंडी में ईदगाह के समीप पर एक पालतू कुत्ते द्वारा एक व्यक्ति को काटे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मुदसीर निवासी कच्चा टैंक को पालतू कुत्ते द्वारा टांग पर काटा गया है।.. इस दौरान मुदसिर ने कुत्ते के मालिक को कुत्ते को बांधने का भी सुझाव दिया।.. एक सप्ताह पहले बनोग के समीप आवारा फीमेल डॉग द्वारा मनोज निवासी अमरपुर मोहल्ला को भी टांग पर काटा गया था। सड़क में खुले घूम रहे कुत्ते लोगों के लिए…

Read More