Author: Ajay Dhiman

नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल का जन मानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन तीन सालों में हिमाचल प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। कांग्रेस सरकार को अपने तीन साल के कार्यों का ब्यौरा हिमाचल की जनता के सामने रखना चाहिए। डा. राजीव बिन्दल आज रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माता कटासन मंडल की सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। *कांग्रेस की जनविरोधी कार्यप्रणाली से व्यक्तिगत एवं सामुहिक अहित हुआ*…

Read More

नाहन: चौगान मैदान के समीप आज शनिवार 8:00 बजे 5 युवको के एक समूह ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा है। इस मारपीट की घटना में पीड़ित युवक के सिर पर मुंह पर चोट आई है।.. इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। जानकारी के अनुसार रोहित उम्र 18 वर्ष निवासी अमरपुर मोहल्ला को कुछ युवकों ने पीटा है। यहां रोहित ने राज निवासी अमरपुर मोहल्ला व चार लड़कों की शिकायत पुलिस में की है। रोहित ने बताया कि युवकों ने उसे पंच व कड़े से पीटा है। रोहित ने बताया कि उसके पास पैसे…

Read More

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को मामले में कार्रवाई करने को कहा पिछले 3 विधानसभा चुनाव में आश्वासन व घोषणाओं के बावजूद पूरी नहीं हुई मांग प्रदेश उच्च न्यायालय ने संगड़ाह विकास मंच को भेजी पत्र की प्रति नाहन। सिरमौर जिला के नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में सिविल कोर्ट की मांग को लेकर संगड़ाह विकास मंच द्वारा भेजे गए मांग पत्र पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को आगामी कार्रवाई के लिए लिखा है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने गत 22 सितंबर 2023 को भेजे गए पहले पत्र (HHC/Admn.28(42)94-IX-26457) का हवाला देते हुए प्रदेश में 39 सिविल जज न्यायालय…

Read More

नाहनa🌷#52″,@,,1!1*। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोया में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र व छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। युवाओं में अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास इसी प्रकार की गतिविधियों से होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स,सांस्कृतिक…

Read More

नाहन। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सिरमौर जिला के राजगढ़ उप मंडल के देवठी मझगांव में जिला स्तरीय एकादशी मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हे सिरमौरी परिधान लोईया, शाॅल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पद्मश्री विद्यानंद सरैक द्वारा लिखित अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने उपस्थित जनसभा को एकादशी मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के अधिकांश मेले व त्योहार पौराणिक परम्पराओं…

Read More

नाहन: डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में पहले ही सुविधाओं की कमी है। ऊपर से चिकित्सक से उपचार में भाई भतीजा होने के चलते मरीजों व तिमारदार परेशान होना पड़ता है।.. आज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी ऐसा ही वाकया पेश आया जब सुरक्षाकर्मी द्वारा किसी अपने जानकर व्यक्ति को अंदर भेजा गया। जिस पर मौके पर लाइन में मौजूद महिलाओ ने इसका विरोध किया।. उधर अन्य जानकारी के अनुसार चिकित्सक भी इस मनमानी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।… नाहन मेडिकल कॉलेज में सीमा देवी, आयुषी, कमलेश शर्मा, ने बताया कि नाहन मेडिकल कॉलेज…

Read More

नाहन:पांवटा साहिब के भूपपुर आपसी रंजिश के चलते हरियाणा दो सगे भाइयों ने एक हरियाणा के ही एक व्यक्ति की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आशिक अली व खुर्शीद निवासी गांव कलसेर डाकखाना प्रताप नगर जिला यमुनानगर (हरियाणा) ने अशरफ अली गांव कलशेर तहसील प्रताप नगर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) की रंजीश के चलते हत्या की।.. पुलिस ने इसी मामले में दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More

नाहन: एकल अभियान गतिविधि विभाग के माध्यम से रेणुका जी में अंतराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका में एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पावन पवित्र धाम श्री रेणुका जी,भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली को स्वच्छ बनाने प्लास्टिक मुक्त बनाने, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने, आरोग्य योजना व जागरण योजना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण व पर्यावरण प्रदूषण शुद्ध रखने एकल अभियान एकल विद्यालय गतिविधि विभाग के द्वारा हर गांव शहर नगर मोहल्ला को रोग मुक्त बनाने स्वच्छ बनाने प्लास्टिक मुक्त बनाने पेड़ लगाने पर्यावरण प्रदूषण शुद्ध रखने। अंतराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका…

Read More

नाहन: शहर के पक्का तालाब के समीप बहु मंजिला पार्किंग होने के बावजूद भी पार्किंग ठेकेदार द्वारा पार्किंग में आने वाली गाड़ियों को हर कहीं पार्क करवा कर पार्किंग फीस ली जा रही है। प्रस्तुत फोटो में आप देख सकते हैं कि पक्का तालाब के समीप शिव मंदिर के सामने गाड़ी पार्क गई है।… जबकि यहां सामने लिखा भी है कि मंदिर के सामने कोई भी गाड़ी पार्क ना की जाए। इसी तरह यहां सड़क को भी गाड़ी पार्क करवा कर बंद किया जाता है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में नगर परिषद को कई मर्तबा शिकायत की गई है…

Read More

नाहन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला से सेवानिवृत्त उप-सचिव प्रदीप शर्मा थे । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह नेगी , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कुल 67 स्वयंसेवक — जिनमें 34 छात्राएँ और 33 छात्र शामिल हैं — इस शिविर में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसे प्राची, स्तुति एवं उनकी टीम ने प्रस्तुत किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में…

Read More