नाहन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि सभी महिलाओं को ‘‘चूल्हे से लेकर चौक’’ तक प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पैंशन देने की झूठी गारंटी देकर ठगा है और उनके साथ विश्वासघात किया है। डा. राजीव बिन्दल आज गुरूवार को नाहन में जिला सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महिला प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।…
Author: Ajay Dhiman
…. नाहन : राजगढ़ पुलिस ने यशवंत नगर में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी में से 161 बिरोजा के टीन बरामद किए हैं।.. गाड़ी में मौजूद दो व्यक्ति इसमें कोई भी परमिट पेश नहीं कर पाए थे। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम पिक अप का नम्बर HP16A-4491 में से 161 बिरोजा के टीन बरामद किये। पुलिस ने इसमें चालक अनिल निवासी गांव बराड़ डा० रडुघाटी तह० राजगढ जिला सिरमौर व दूसरे व्यक्ति जतिन निवासी गांव शिलांजी डा० रडुघाटी तह० राजगढ के विरूद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 303(2),3(5) BNS व SEC 41,42 IF ACT के अंतर्गत मामला दर्ज किया…
नाहन : विगत मंगलवार रात्रि चौगान मैदान के समीप दो गुटों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बीच युवकों के गुट ने मिलकर एक युवक को पीटा, जिसमें उसके शरीर पर चोटे आई है।.. इस मामले में दोनों गुटों के बीच पुलिस में समझौता हो चुका है।.. युवाओं के दोनों गुट शिलाई क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।… बहरहाल शहर में आए दिन युवाओं के झगड़े बढ़ते जा रहे हैं।.. यहां अभिभावकों को अपने बच्चो पर नजर रखनी चाहिए।..
नाहन: नाहन में जिला सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा 44वां पेंशनर दिवस मनाया गया। जिसमें नाहन विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए उनके योगदान को समाज की मजबूत नींव बताया। विधायक ने कहा कि पेंशनर वर्षों तक ईमानदारी और निष्ठा से सेवा देने के बाद भी आज कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगें, विशेषकर मेडिकल बिलों के भुगतान, डीए (महंगाई भत्ता) सहित अन्य विषयों को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर…
नाहन: भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से अपनी समस्याओं को लेकर मिले। इस दौरान उन्होंने नाहन के कांशीवाला में मौजूद अम्बेडकर भवन की खस्ता हालत बारे मंत्री को अवगत करवाया। पदाधिकारियों ने बताया कि अंबेडकर भवन की हालत काफी खस्ता है। यहाँ बताया गया कि अंबेडकर भवन के लिए नगर परिषद के पास पैसा भी आया हुआ है। लेकिन नगर परिषद द्वारा भवन की मरम्मत के लिए कोई भी काम नही किया गया है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मंत्री से निवेदन किया कि नाहन में ही अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाए। इस पर…
… नाहन: जिला कांग्रेस पार्टी सिरमौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने आज पत्रकार वार्ता में कहां की भाजपा के नेता विपक्ष में रहने के बाद मेरे सरकार के किए कार्यों का श्रेय ले रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सोशल मीडिया कांग्रेस द्वारा किए कार्यों को अपना कार्य बढ़ाकर जनता के बीच वाह वाही लूट रहे हैं। नरेंद्र तोमर ने कहा कि काशी वाला, सब्जी मंडी रोड़ा वाली वाली, जबल का बाग, बि रोजा फैक्ट्री सड़क के लिए 12.36 करोड़ रूपए व बर्मा पापड़ी, पालियो, माजरी 8.17करोड़ व जब्बल का बाग, जामनवाला, गदपेला, बोगरिया, कंडईवाला, खरखो, त्रिलोकपुर, 8.19करोड़…
नाहन: नगर परिषद नाहन द्वारा वाल्मीकि चौक के पास वाल्मीकि जी पार्क… बनाने के आदेश पारित कर दिए गए हैं। इस पार्क में शौचालय की सुविधा भी होगी। पार्क बनने से वाल्मीकि चौक की सुंदरता बढ़ेगी और वहाँ अवैध पार्किंग पर भी रोक लगेगी। इस निर्णय से वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगो ने वार्ड नंबर 13 के पार्षद योगेश गुप्ता और राकेश चौहान का हार्दिक धन्यवाद किया है। जिन्होंने वाल्मीकि समाज के इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
… नाहन : पथ परिवहन पेंशनर्ज कल्याण संगठन की एक बैठक बस स्टैंड में हुई।..इस बैठक में पेंशनर्ज ने समय पर पेंशन ना मिलने को लेकर रोष जताया। पेंशनर्ज ने कहां की उन्हें महीने की उम्र कितनी तारीख को पेंशन दी जाती है जब 1 तारीख को पेंशन मिलनी चाहिए। इस बैठक में मुख्य सलाहकार में नेन सिंह कोषाध्यक्ष गंगवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामचंद, सचिव कन्हैया लाल, मीडिया प्रभारी जय किशन आदि पेंशनर्ज मौजूद रहे।
नाहन: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में जिला स्तरीय बाल मेला का आयोजन किया गया| यह बाल मेला जिला सिरमौर के 14 पीएम श्री विद्यालय के लिए आयोजित किया गया| इसमें सभी पीएम श्री विद्यालयों ने भाग लिया| इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक ( गुणवत्ता) मैडम रीटा गुप्ता जी ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया| और साथ ही साथ उन्होंने जिला सिरमौर से आए सभी बालकों का एवं उनके साथ आए एस्कॉर्ट टीचर्स का औपचारिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभ आशीष दिया|…
नाहन: विधायक कार्यालय, नाहन विधानसभा क्षेत्र नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है। लंबे समय से लंबित सैनवाला–झामेरिया–बोगड़िया–जमनवाला–चरूवाला–कोटला लिंक रोड (11.5 किमी) को भारत सरकार द्वारा FCA के तहत फॉरेस्ट क्लियरेंस प्रदान कर दी गई है। लगभग ₹6.97 करोड़ की लागत से प्रस्तावित यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। गौरतलब है कि पिछले 3 वर्षों में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक FCA और FRA की स्वीकृतियाँ नाहन विधानसभा क्षेत्र को प्राप्त हुई हैं, जो माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में सरकार की विकासोन्मुख…
