नाहन: महिला थाना नाहन की टीम ने आज सिंबल वाला, खेरवाला दो सड़का के पास नाहन के दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बाइक नंबर एचपी 18ए -9101 नाहन के दो युवकों के पास से 6.7 ग्राम चिट्टा बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैँ। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मोहनीश खान निवासी सत्संग भवन रामकुंडी नाहन व मनीष उर्फ मोनू नजदीक जेबीटी स्कूल नाहन को इसमें गिरफ्तार किया है।
Author: Ajay Dhiman
… सीलन में बिजली कंट्रोल रूम… स्पार्किंग बन रही समस्या… नाहन: नाहन के मेडिकल कॉलेज में स्थित बिजली कंट्रोल रूम सीलन वाली जगह में है। साथ ही यहां बिजली की तारों में स्पार्किंग के कारण काम करने वाले कर्मचारी व चिकित्सक भी हमेशा डर के साए में रहते हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को स्पार्किंग का निदान करवाना चाहिए, ताकि यहां अनहोनी घटना न घट सके। यह कंट्रोल रूम ओपीडी के बिल्कुल सामने हैँ ।.. बता दे कि यह बिजली कंट्रोल रूम जहाँ स्थापित वहां आसपास पानी बहता रहता है जिस कारण यहां दीवारों में सीलन रहती है। मेडिकल कॉलेज…
नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाआम में स्थित रीच प्रोडक्ट एंड सॉल्यूशन फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जी हां उक्त कंपनी श्रमिकों को यूनियन नहीं बनाने दे रही है और श्रमिकों के बनाने वाले श्रमिकों की ट्रांसफर महाराष्ट्र के पुणे में कर दी गई है।.. उधर श्रम विभाग भी पिछले एक माह से श्रमिकों की फाइल को दबाकर बैठा है। जानकारी के अनुसार कंपनी के श्रमिकों द्वारा 30 जून 2024 को ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के तहत यूनियन बनाने के लिए श्रम विभाग शिमला में आवेदन किया था।…और यूनियन रजिस्ट्रेशन की फाइल नाहन में 11…
नाहन: नगर परिषद के कार्यालय के समीप पिछले लंबे समय से वहां बेतरतीब तरीके से पार्क रहते हैं।जिसके कारण वाहन चालको को अपने वाहन तक निकालने मुश्किल हो जाते हैं। प्रस्तुत वीडियो में आप देख सकते हैं एक कार को साइड से पास नहीं मिल रहा हैँ।..इसी तरह यहां पर स्कूल की बसे भी नहीं निकल सकती। यहां गाड़ी मालिकों को फोन किया जाता है उसके बाद गाड़ी हटती है।.. तब जाकर स्कूल बस से निकल पाती हैं। उधर यहां पर एक वर्षाशालिका के आगे हमेशा गाड़ियां पार्क रहती है। जिसके कारण यहां खड़े होने वाले लोगों को भी निकलने…
नाहन: शहर के स्लेटर हाउस के समीप समय पर पिछले लंबे समय से सीवरेज की नाले पर बना स्लेप खतरे का सबब बना हुआ है जिसके चलते राहगीर व गोवंश को भी खतरा बना हुआ है। उक्त नाले के समीप नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा उठाया जाता है जिसके चलते यहां काफी संख्या में गौवंश जुटा रहता है। यहां कभी भी कोई भी गाय नाले में गिरकर फंस सकती है। इसलिए समय रहते उक्त नाले को सुरक्षा की दृष्टि से दुरुस्त करवाना चाहिऐ जिसे यहां कोई अनहोनी घटना ना घट सके। कुछ समय पहले एक टिपर उक्त नाले के…
नाहन: जिला मुख्यालय नाहन में युवा वर्ग नशे की दलदल में लगातार धंसता जा रहा है। और इसे बचाने के लिए उनके मां-बाप और अभिभावक कुछ नहीं कर पा रहे हैं।… युवा व स्कूली बच्चे नशा माफिया की पहली पसंद है, प्रस्तुत फोटो एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों की है जो एचआरटीसी की बहुमंजिला पार्किंग की सीढ़िया में बैठकर बीड़ी पी रहे हैं। एचआरटीसी की पार्किंग स्कूली बच्चों की मस्ती का अड्डा बन गया है। गौर हो कि इस स्थान पर नशा बेचने वाले भी घूमते रहते हैं जिनकी गिरफ्त में यह युवा वर्ग आसानी से आ जाते हैं। एक…
नाहन: पुलिस की एक टीम ने भूपपुर में देर रात एक व्यक्ति के कब्जे से 98.012 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी नंबर एचपी85 -5 786 की तलाशी कर चूरा पोस्त का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने इसमें जाकिर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसमें एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज किया गया है।
…….. Breaking news …. कच्चा टैंक में एक युवक ने फंदे से लटक अपनी जान दी.. नाहन: शहर के कच्चाटेंक क्षेत्र में एक युवक आर्यन भारद्वाज उम्र करीब 23 वर्ष ने फंदे से लटक अपनी जान दे दी है।.. युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चला है। कच्चा टैंक पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।.. मिली जानकारी के अनुसार युवक ऑनलाइन वर्क करता था। आर्यन शरीफ युवा था जिसकी इस तरह मौत हो जाने से स्थानीय लोग दुखी है।
नाहन: अगर कोई चीज चोरी-छिपे बेची जाए तो विभाग को उसको ढूंढने में परेशानी हो सकती है लेकिन कोई चीज प्रतिबंध के बाद सरेआम बेची या इस्तेमाल की जा रही तो विभाग उसे देखकर एकदम एक्शन ले सकता है।… लेकिन नाहन शहर में ऐसा नहीं है। यहां सरेआम प्रतिबंधित पॉलिथीन में दुकानदार सामान बेच रहे हैं। लेकिन कोई भी विभाग इसमें एक्शन नहीं ले रहा है। शहर में खाद्य आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग व अन्य विभाग इसमें एक्शन ले सकते हैं लेकिन कोई भी विभाग अपनी जिम्मेवारी इसमें नहीं समझ रहा है।.. प्रस्तुत फोटो गुनूघाट में पुलिस चौकी के सामने…
.. दलित बुजुर्ग व्यक्ति को इतनी बुरी तरह मारा की उसका कान का पर्दा ही फाड़ दिया… नाहन: शिलाई विकासखंड के अंतर्गत कमरहू तहसील के कोटा पाब पंचायत के डेहर गांव के 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग व्यक्ति को दयाराम को रमेश नामक सामान्य वर्ग के व्यक्ति द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के मामला सामने आया है। मारपीट के इस मामले में बुजुर्ग व्यक्ति के दयाराम के दाऐ कान का पर्दा फट गया है और आंखों में चोट आई है। मारपीट के दौरान रमेश ने दयाराम को जाती सूचक गालियां दी थी। शिलाई पुलिस ने इस केस में एट्रोसिटी एक्ट होने…
